लखनऊ कल अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां अयोध्या में तैयारियां तेज चल रही है वहीं प्रदेश के सभी जिलों में जश्न का माहौल है लखनऊ में आज व्यापारी संगठन के नेता अमरनाथ मिश्रा ने लखनऊ में कल होने वाले जश्न की तैयारी के साथ आज खास पूजा अर्चना की इस अवसर पर उनके साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी समेत कई महंत भी शामिल हुए इस अवसर पर अमरनाथ मिश्रा कहा कि देश में कल से रामराज की स्थापना होगी और देश नई ऊंचाइयों को छूएगा। वही मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने कहा कि भगवान राम हम लोगों के साथ हमेशा रहते हैं ।उन्होंने कहा कि कल अभिषेक का दिन है भगवान राम हमारे साथ जन्म से लेकर मृत्यु तक रहते हैं।

More Stories
लखनऊ में पहली बार डेविल सर्किट सीज़न 13 का धमाकेदार आगाज़, 5,000 से ज्यादा फिटनेस प्रेमियों ने दिखाया जज़्बा
पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच M0U, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण
फिक्की स्पोर्ट्स यूपी चैप्टर ने लखनऊ में खेल शिखर सम्मेलन का किया आयोजन