लखनऊ मे आज डालीगंज व्यापारी सेवा संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर निराला नगर के माधव सभागार में सामूहिक लाडली विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। मंगल गीतों के बीच 11 कन्याओं ने अपने वर के गले में जयमाला डालकर अपना जीवनसाथी चुना।वही विवाह के आयोजक गोविंद कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले भी वह पांच विवाह कर चुके हैं और इस बार उन्होंने 11 लड़के लड़कियों की शादी कराई है उनका उद्देश्य यह है कि समाज में दहेज जैसी प्रथा को खत्म किया जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी इनको दिया गया है वह हम सब व्यापारियों की तरफ से ही दिया गया है क्योंकि नव विवाहितों को अपनी गिरिश्ती चलाने में कोई दिक्कत ना हो।इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भी पहुंचकर नवदंपतियों को आशीष दिया। बेटियों को सुहाग की सभी चीजों के साथ घर-गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर बृजबहादुर, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, गोविंद चंद्र अग्रवाल, डॉ. राकेश अग्रवाल, गोविंद कृष्ण अग्रवाल व सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ में पहली बार डेविल सर्किट सीज़न 13 का धमाकेदार आगाज़, 5,000 से ज्यादा फिटनेस प्रेमियों ने दिखाया जज़्बा
पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच M0U, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण
फिक्की स्पोर्ट्स यूपी चैप्टर ने लखनऊ में खेल शिखर सम्मेलन का किया आयोजन