लखनऊ मे आज हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय महासचिव राकेश मणि पाण्डेय ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि ईरान-इजरायल के बीच जंग छिड़ी हुई है और दो देशों की इस लड़ाई की आंच दुनिया के कई देशों तक पहुंच रही है. कल देर रात (1 अक्टूबर) को इजरायल पर लगभग 200 से ज्यादा मिसाइलें ईरान ने दागी हैं और इजरायल ने इसको लेकर ईरान को भयानक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. वैश्विक जियो-पॉलिटिकल टेंशन में इस युद्ध से भारी अस्थिरता की आहट से जो एक और गंभीर मसला उभर गया है, वो है कच्चे तेल के दाम बढ़ने को लेकर डर सता रहा। भारत ही नही पूरा विश्व इस युद्ध की कीमत चुकाएगा।अगर ईरान इसराइल युद्ध नही रुका हम विश्व तीसरे विश्वयुद्ध की ओर जा रहे। भारत ही एक ऐसा देश है जिसके इरान और इसराइल के साथ ैअच्छे सम्बन्ध है। आने वाले दिनों मे अगर अन्य देश भारत को मध्यस्ता करने को बोलते है तो भारत मध्यस्ता कर पूरे विश्व को तीसरे महा विश्वयुद्ध से बचाने का प्रयास निश्चित करेगा क्योकि यह भूमि बुद्ध और गांधी की है।

More Stories
लखनऊ में पहली बार डेविल सर्किट सीज़न 13 का धमाकेदार आगाज़, 5,000 से ज्यादा फिटनेस प्रेमियों ने दिखाया जज़्बा
पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच M0U, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण
फिक्की स्पोर्ट्स यूपी चैप्टर ने लखनऊ में खेल शिखर सम्मेलन का किया आयोजन