लखनऊ-मिशन 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय पर सपा के पूर्व सांसदों, विधायकगण के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्व सांसदों और सपा के विधायकों के साथ बूथ मैनेजमेंट अहमियत के बारे में अखिलेश यादव ने चर्चा करी। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि सवाल सीट का नही बल्कि जीत का है। इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल इसे मजबूत बनाने में जुटे हुए है। रालोद और सपा का गठबंधन यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर तय हुआ है वही कांग्रेस से भी इस मुद्दे पर बातचीत जारी है। अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग और बीजेपी पर पिछले निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और इसमें निस्तारण न करने का आरोप भी लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में 18 हजार वोट वोटर लिस्ट से गायब लिए गए।

More Stories
लखनऊ में पहली बार डेविल सर्किट सीज़न 13 का धमाकेदार आगाज़, 5,000 से ज्यादा फिटनेस प्रेमियों ने दिखाया जज़्बा
पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच M0U, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण
फिक्की स्पोर्ट्स यूपी चैप्टर ने लखनऊ में खेल शिखर सम्मेलन का किया आयोजन