लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित एक घर में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को डकैती के दौरान बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया था |तस्वीर में दिख रहे बदमाशों ने पूरे प्लान के तहत घर के अंदर दाखिल हुए|लेकिन बुजुर्ग महिला के जागने के दौरान इन बदमाशों ने उसको घायल कर दिया |इसी बीच गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर यह बदमाश बिना वारदात को अंजाम दिए मौके से भाग निकले थे | यह बदमाश इतनी सक्रियता से पुलिस और सीसीटीवी की आंखों में धूल झोंकते हुए निकले की पुलिस के लिए भी यह एक चुनौती बन गए थे| बहरहाल पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपी शेखर गुप्ता और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तारी के बाद डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया शेखर ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया था जिनकी तलाश की जा रही है|

More Stories
लखनऊ में पहली बार डेविल सर्किट सीज़न 13 का धमाकेदार आगाज़, 5,000 से ज्यादा फिटनेस प्रेमियों ने दिखाया जज़्बा
पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच M0U, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण
फिक्की स्पोर्ट्स यूपी चैप्टर ने लखनऊ में खेल शिखर सम्मेलन का किया आयोजन