लखनऊ *देश 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाने जा रहा है। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था। कारगिल वार के इन्हीं वीरों की कहानी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल 26 जुलाई को यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।यह कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को भी श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने भारी कीमत चुकाने के बावजूद ‘ऑपरेशन विजय’ का नेतृत्व किया, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों को जीत मिली।इसी अवसर पर लखनऊ में आज वारियर्स डिफेंस एकेडमी के द्वारा आज कारगिल विजय दिवस समारोह के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुवे नायकों की बहादुरी और वीरता के लिय उन्हे श्रद्धांजलि दी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे इस अवसर पर शहीदों के परिवार को सम्मानित भी किया गया साथ ही स्कूल के बच्चो दौरा कई कार्यक्रम भी किए गए वही एक कारिक्रम ने आय हुवे अतिथियों का मन भावुक कर दिया जिसमे बच्चो के दौरा कारगिल की लड़ाई का नाटक के माध्यम से स्टेज पर किया था |
https://youtu.be/Fcn24vlvwuU

More Stories
लखनऊ में पहली बार डेविल सर्किट सीज़न 13 का धमाकेदार आगाज़, 5,000 से ज्यादा फिटनेस प्रेमियों ने दिखाया जज़्बा
पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच M0U, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण
फिक्की स्पोर्ट्स यूपी चैप्टर ने लखनऊ में खेल शिखर सम्मेलन का किया आयोजन